परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी केविन पर अंडर पास बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है.इस संबंध में दरौंदा – मसरख रेलखंड के सेक्शन इंजीनियर उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महाराजगंज पूर्वी केविन के पहले अंडर पास बनाने का कार्य चल रहा है. उन्होंने बताया कि बारिश शुरू होने से पहले अंडर पास का कार्य पूर्ण हो जायेगा.
गौरतलब है कि दरौंदा मसरख रेलखंड पर जितने भी रेलवे केविन है वे सभी मानव रहित हैं.इस वजह से इस रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी है.बताते चलें कि मसरख की ओर से चलने वाली ट्रेन में मसरख स्टेशन से एक गेटमैन ट्रेन के साथ चलती है जो ट्रेन के केबिन पर पहुंचने पर ट्रेन से उतर कर पहले गेट बंद करता है फिर ट्रेन को पास कर कर और गेट खोल कर वापस ट्रेन में चढ़ कर गंतव्य की रवाना होता है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…