हुसैनगंज: विष्णुदेव हत्याकांड के आरोपित चार दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल गांव में सात अक्टूबर की देर शाम मुकदमा वापसी को लेकर दबाव बनाने को लेकर विष्णुदेव यादव की राड से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र अर्जुन यादव ने पांच लोगों क्रमश : गांव के ही राजीव यादव, वीरेश यादव, अभिषेक यादव, मोहित यादव और एक पड़ोसी के रिश्तेदार अरुण यादव को आरोपित किया था। घटना की चार दिन बाद भी पुलिस एक भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सभी आरोपित पुलिस गिरफ्त से दूर बताए जाते हैं। अर्जुन यादव ने आरोप लगाया है कि मेरे बड़े भाई भीम यादव की हत्या 2021 में गोपालगंज के हथुआ में कर दी गई थी।

इसमें राजीव कुमार यादव एवं वीरेश कुमार यादव सहित कुछ अन्य लोग अभियुक्त थे। सात अक्टूबर की शाम उक्त सभी आरोपित आकर मेरे पिता से मुकदमा वापस लेने का दवाब बनाने लगे। जब मेरे पिता ने मुकदमा वापस लेने से इन्कार किया तो वे सभी मिलकर मेरे पिताजी से मारपीट करने लगे तथा मेरे पिता के सिर पर राड से वार कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। साथ ही इस घटना में मेरे दादा शिववचन चौधरी का हाथ टूट गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि घटना के दिन से सभी आरोपित घर से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द जी सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026