✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
कुख्यात दीपक हत्याकांड से जुड़े मामले के चारों अभियुक्त अमन यादव, सोनू कुमार यादव, सलमान खान एवं मिनहाज को अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेजे जाने का आदेश सोमवार को पारित कर दिया।अपर मुख्य दंडाधिकारी अभिषेक कुमार की अदालत में पुलिस ने दीपक हत्याकांड के नामजद चारों अभियुक्तों को सोमवार को प्रस्तुत किया जहां अदालत ने गिरफ्तारी के समय आदि को लेकर कुछ प्रश्न किया,तत्पश्चात रिमांड आफिसर संगीता की उपस्थिति में रिमांड की कार्रवाई पूरी की गई।
अदालत के आदेश पर पुलिस ने चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया। मृतक दीपक कुमार के पिता सुरेश प्रसाद द्वारा दर्ज कराई गई हुसैनगंज थाना कांड संख्या 10/2024 के अंतर्गत पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों को कोर्ट में प्रस्तुत किया। संक्षिप्त कार्रवाई के पश्चात न्यायालय ने उपरोक्त आदेश पारित कर दिया।मामले में पुन: सुनवाई हेतु 22 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…