रघुनाथपुर: सड़क दुर्घटना में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित चैनपुर स्टैंड के समीप सोमवार की दोपहर बाइक व ई रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसकी स्थिति गंभीर बता चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल आने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी विद्या सागर राम के पुत्र युवराज राम के रूप में हुई है।

वह इस वर्ष इंटर की परीक्षा देने वाला था। स्वजनों ने बताया कि युवराज खरीदारी करने रघुनाथपुर बाजार गया था जहां तेज गति से आ रही ई रिक्शा ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद ई रिक्शा चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत युवराज दो भाइयों में सबसे छोटा था। स्वजनों ने बताया कि उसका बड़ा भाई कुंदन कुमार राम झारखंड पुलिस में तैनात है। युवराज भी पढ़ाई के साथ पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026