परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज व आंदर थाना परिसर में शनिवार को आयाेजित भूमि विवाद निपटारा शिविर में सात मामलों का निष्पादन किया गया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना परिसर में अंचलाधिकारी सुनील कुमार एवं प्रभारी थानाध्यक्ष अंजोर अकेला की अध्यक्षता में भूमि विवाद संबंधी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल आठ आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर बारी- बारी से जानकारी प्राप्त करते हुए छह मामले का निष्पादन किया गया एवं दो पर नोटिस की कार्रवाई की गई।
इस अवसर सीआइ मनोज कुमार, राजस्व कर्मचारी अशोक कुमार एवं विभिन्न गांवों से पहुंचे सभी वादी प्रतिवादी गण उपस्थित थे। वही आंदर थाना परिसर में अंचलाधिकारी रामेश्वर व थानाध्यक्ष कुमार वैभव की अध्यक्षता में भूमि विवाद सबंधित शिविर का आयोजन किया गया। सीओ रामेश्वर राम ने बताया कि पुराने एक मामले का निष्पादन किया गया, वहीं दो नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस दौरान अंचल नाजिर विनोद राम, राजस्व कर्मचारी प्रशांत कुमार पटेल, बाबू नंद राम, नागेंद्र कुमार समेत आदि लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…