रघुनाथपुर: बैंककर्मी को गोली मारने के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दुदहा गांव के समीप शुक्रवार की रात्रि करीब नौ बजे एक बाइक पर चार सवार बदमाशों ने एक बैंक कर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। इस मामले में घायल घायल बैंककर्मी ज्ञान प्रकाश कुमार को के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि रोहतास के विक्रमगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी अरुण कुमार के पुत्र ज्ञान प्रकाश कुमार रघुनाथपुर स्थित उत्कर्ष बैंक में कार्यरत हैं। वे शुक्रवार की रात चकरी बाजार से कार्य का निपटारा कर अपनी बाइक से रघुनाथपुर लौट रहे थे। उसी क्रम में एक बाइक पर चार बदमाश उनका पीछा किए तथा दुदहा गांव के समीप रघुनाथपुर-आंदर मुख्य सड़क पर उनकी पैर में गोली मार दी।

बैंक कर्मी द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख बदमाश बिना कुछ लूटे फरार हो गए। गोली बैंक कर्मी के पैर में लगी। स्थानीय लोगोंकी मदद से घायल बैंक कर्मी को इलाज के लिए आंदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकोंने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्तताल रेफर कर दिया तथा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि घायल के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। उन्होंने बताया कि घायल द्वारा घटनास्थल एक जगह नहीं तीन जगह बताई गई है। इसको लेकर अनुसंधान चल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024