हुसैनगंज: पटाखा फोड़ने से नाराज लोगों ने मारपीट कर मां बेटे को किया घायल, चार नामजद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में 28 जुलाई को दो युवक पटाखे फोड़ रहे थे। इससे नाराज लोगों ने उक्त दोनों युवकों की पिटाई कर दी। साथ ही उक्त युवक के घर जाकर उसके भाई व मां के साथ भी मारपीट की। इस मामले में हथौड़ा निवासी पीड़िता जिकरा खातून ने थाना में आवेदन देकर जहीर अहमद, सरफराज अहमद, महबूब आलम समेत चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया है कि मुहर्रम के एक दिन पूर्व मेरा पुत्र कामरान एवं उसका दोस्त सैफ पटाखे फोड़ रहे थे। इसी बीच सभी आरोपित उसे मारने लगने।

किसी तरह मेरे पुत्र एवं उसके दोस्त भागकर घर आए। थोड़ी देर बाद साजिदा खातून पांच-छह अज्ञात के साथ घर पहुंच लाठी, डंडा एवं पिस्टल के साथ धावा बोल दिए तथा मुझे एवं मेरे पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिए। इस वक्त उक्त लोगों ने मेरे कान की बाली, सोने की चेन एवं बक्से में रखे 80 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026