भगवानपुर हाट: बिहार सरकार के असफलता के विरोध में भाजपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में रविवार को भाजयुमो के बैनर तले रविवार को मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह की अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विगत 13 जुलाई को शिक्षकों की मांग को लेकर भाजपा द्वारा पटना में विधानसभा घेराव के समय बिहार सरकार की पुलिस द्वारा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसके खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पटना में सांसद पर हुई पुलिस की लाठीचार्ज का प्रदर्शनी पोस्टर के माध्यम से लगाया गया था। इस मौके पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार प्रदेश के 10 लाख बेरोजगार युवकों को कब नौकरी देगी। बिहार सरकार शिक्षकों को ठगने का काम बंद करें।

उन्होंने कहा कि पुलिस की पिटाई से बलिदान हुए भाजपा नेता विजय सिंह के मामले को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा दे देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनमत का आदर नहीं किए। कुर्सी के लिए जंगलराज के संरक्षक से हाथ मिला लिए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के खिलाफ चलाए गए हस्ताक्षर को राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाएगा। सांसद ने कहा कि महाराजगंज क्षेत्र का विकास बिहार के लिए नजीर है। क्षेत्र का विकास अपना धर्म समझा। प्रदेश सरकार ने 13 जुलाई को शांति पूर्वक मार्च पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर अपनी हिटलरशाही का परिचय दिया है। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अवधेश कुमार पांडेय ने कहा कि बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इशारे पर सांसद पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर जानलेवा हमला करना लोकतंत्र पर हमला है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार भाजपा के लोकप्रियता से घबरा गई है। जिला मंत्री रंजीत प्रसाद ने भी बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार सरकार अपराध उद्योग का रूप ले ली है। प्रदेश भाजपा नेता अजीत सिंह ने कहा कि बिहार सरकार का दिन लद गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा बिहार के निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। सभा का संचालन पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर दारा सिंह, सुनील ठाकुर, लोकेशनाथ पांडेय,वीरेंद्र सिंह, अमिताभ सिंह, कर्ण सिंह, काली चरण प्रजापति, श्रीनिवास शर्मा आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026