हुसैनगंज: आरोपियों के विरुद्ध कुर्की जब्ती के लिए एएसआई ने कोर्ट से मांगा आदेश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय खानपुर खैरांटी निवासी उत्तम शर्मा ने पूर्व में एक मारपीट के मामले में अपने ही गांव के थाना कांड संख्या 54/18 के तहत 12 लोगों पर एससी /एसटी का मामला दर्ज कराया था. इस कांड के अनुसंधानकर्ता थाने के एएसआई वी के रंजन ने बताया कि 12 आरोपियों में 8 आरोपी न्यायालय से जमानत पर हैं. वहीं 4 अभियुक्त जिसमें जीशान हैदर, गुफरान, सुहैल आज़म व आतिर सिद्दीकी अभी भी फरार चल रहे हैं.

एडीजे प्रथम सीवान के न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चारों आरोपियों के घर पर पुलिस द्वारा 29 सितंबर 2020 को चस्पाकर दिया गया था. साथ ही यह निर्देश दिया गया था कि अगर 24 ऑक्टुबर 2020 तक न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जमानत सभी लें, अन्यथा उन सभी के विरुद्ध पुलिस द्वारा कुर्की जब्ती की करवाई की जाएगी. पुलिस द्वारा इतना आश्वासन के बावजूद भी चारों आरोपियों ने अभी तक न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया है. इस संदर्भ में एएसआई श्री रंजन ने न्यायालय सीवान से उन चारों फरार अभियुक्तों की कुर्की जब्ती का आदेश निर्गत करने की मांग की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026