परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में छह से नौ दिसंबर तक आयोजित प्रखंड स्तरीय तरंग स्पोर्ट्स उत्सव प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिला स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में चयनित होने वाले छात्रों को एमएस हाई स्कूल सह इंटर कालेज परिसर में क्रीड़ा सचिव जफर इमाम द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसमें अंडर 17 के छात्र अभय कुमार साह ने 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान, 800 मीटर की दौड़ में शिखर कुमार श्रीवास्तव और रेशमी कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कबड्डी में मनीष कुमार, ऋषभ सिंह, सादाब अहमद, खुशी कुमारी, माला कुमारी एवं निशु कुमारी, खो खो प्रतियोगिता में पीयूष कुमार, मोहम्मद आजाद, कैश अली, खुशबू कुमारी एवं पूजा कुमारी तथा फुटबाल में प्रियांशु तिवारी, शकील अहमद, अभय कुमार, फरहान रोजीद ने बेहतर प्रदर्शन किया। इन सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डा. हसन इमाम हैदरी, सुलेमान अब्बास, मनोज सिंह, एहतेशाम हुसैन, कासिम असगर, विकास चौबे, अमीर इमाम एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…