परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के कर्णपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया शिवकुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान मुख्य अतिथि शहर के हड्डी राेग विशेषज्ञ डा. रामेश्वर सिंह, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा. अन्नू बाबू, बीडीएस डा. विजय कुमार, पदमेश नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा. पीयूष द्वारा करीब 150 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
इस मौके पर डा. रामेश्वर सिंह ने कहा कि एक पुत्र जो अपने पिता के लिए कितना भी कार्य करता है वह बहुत कम है। इस मौके पर पूर्व मुखिया के पुत्र डा. रंजय सिंह, डा. मृत्युंजय सिंह, धनंजय सिंह ने भी श्रद्धांजलि देते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…