हुसैनगंज के हरिहांस में नेयाज ठीकेदार के पुत्र मो. अमीर का शव बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पश्चिमी हरिहांस के पश्चिम पकड़ी शेख़ मोहल्ला स्थित एक तालाब से एक नौ वर्षीय बालक का शव बरामद किया गया. बताया जाता है कि वह पिछले दो दिनों से घर से लापता था. मृत बालक की पहचान नेयाज ठीकेदार के पुत्र मो अमीर के रूप में हुई है. मृतक के परिजन बालक की हत्या कर शव को पानी मे फेंकने का आरोप लगा रहे हैं. परिजनों ने बताया कि मासूम बालक के चेहरे और शरीर पर कई जगह पर गहरे जख्म के निशान हैं. इसलिए आशंका जतायी जा रही है कि छात्र की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को पोखरे में फेंक दिया गया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का शव मंगलवार की रात में लगभग 10 बजे बरामद हुआ है. इधर घटना के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया था.

वहीं घटना के संबंध में मृत छात्र के परिजनों ने बताया कि नौ वर्षीय आमीर अहमद दो दिन पहले सोमवार की देर संध्या में अपने घर से गायब हो गया था. परिजनों की काफी खोजबीन के बावजूद भी उसका कहीं पता ठिकाना नहीं चला. उसके परिजन अभी उसे ढूंढ ही रहे थे कि गांव के ही पोखरी में एक बालक का शव पानी के सतह पर उबलते हुए देखा गया. इसके बाद गांव के बच्चों ने चिल्लाना शुरू किया तो आवाज, सून कर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हुई. इसके बाद इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को मिली. शव की पहचान होने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया. घटना के संबंध में मृतक के पिता नेयाज मियां ने मासूम छात्र की हत्या करने का आरोप पुलिस के समक्ष लगाया है. वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में थाना में अज्ञात प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. मृतक आमिर अहमद अपने सात भाई बहनों में पांचवे नंबर पर था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026