परवेज अख्तर/सिवान: सीवान नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम दो बाइक की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमें एक की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. घटना नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के समीप की है. हादसे के बाद तीनों बाइक सवार युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जिसमें से एक बाइक सवार युवक की स्थिति गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. हादसे में घायल बाइक सवारों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रामराज मोड़ निवासी 28 वर्षीय अमित कुमार तथा 26 वर्षीय विक्की कुमार के रूप में हुई है.

वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के मदेशिलापुर गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है. वह इस हादसे में एक युवक की स्थिति गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने पटना भेज दिया है. हादसे की जानकारी जैसे ही नगर थाने की पुलिस हुई आनन-फानन में घटनास्थल पहुंची. नगर थाने की पुलिस में क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की तहकीकात शुरू कर दी. वही आंदर थाना क्षेत्र के मदीशलापुर गांव निवासी युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026