हुसैनगंज: भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में दोनों पक्ष ने कराई प्राथमिकी, 10 नामजद

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव में दो सितंबर को भूमि विवाद को ले दो पट्टीदारों बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इसमें कुल 10 लोगों को आरोपित किया गया है। इस मामले में एक पक्ष की किरण देवी ने सात लाेगों को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि मैं अपने नवनिर्मित मकान पर पानी डाल रही थी। इसी बीच मेरे पट्टीदार अशोक राम, रामप्रकाश राम, नेहा कुमारी, मनीषा कुमारी, फूलवती देवी, बिंदु देवी एवं प्रीति कुमारी मेरे साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे।

वहीं दूसरी पक्ष की सिंधु देवी ने आरोप लगाया है कि मैं अपने द्वार पर बैठी थी। इसी बीच किरण देवी एवं उसका भाई गोपालगंज निवासी मनोज राम लाठी डंडे से मारने लगे। इसे देख मेरी पुत्री नेहा कुमारी बचाने आई तो उसे भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया तथा मेरे गले से सोने की चेन छीन ली जिसकी कीमत एक लाख रुपये है। साथ ही हरेंद्र राम वीडियो कालिंग कर बर्बाद करने की धमकी देते हुए गालियां दे रहा था। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024