✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भागवानपुर हाट प्रखंड के मैरी सलेमपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में कृष्णजमाष्टमी के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के लिए बुधवार को हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा ठाकुरबाड़ी परिसर से आरंभ होकर सलेमपुर, बलहा होते हुए रामपुर लौवा गांव स्थित तालाब के समीप पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरकर पुन: ठाकुरबाड़ी परिसर पहुंची। कलश यात्रा में करीब 551 कन्या समेत काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस मौके पर जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, सनातन धर्म की जय के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पेयजल, फल आदि के व्यवस्था किए गए थे। ग्रामीण विकाश कुमार ने बताया कि इस मौके पर सात दिनों तक वृंदावन से पधारे कथावाचक आचार्य अमित महाराज द्वारा भागवत कथा सुनाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मुखिया हरेश सिंह, विमल ठाकुर, अभय ठाकुर, विकास कुमार, रंजीत कुमार, दीपू तिवारी, शैलेंद्र शुक्ला आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…