हुसैनगंज: पिकअप और बाइक की टक्कर में जीजा साले की दर्दनाक मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिसवन-सिवान मुख्य मार्ग एस एच 89 पर गुरुवार को अहले सुबह पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार जीजा और साले की मौत घटनास्थल पर हो गई।सूत्रों ने बताया कि सिवान से पिकअप पर आलू लादकर चालक हसनपुरा की ओर जा रहा था। जहाँ बाइक सवारों से भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पिकअप चालक गाड़ी छोडकर फरार हो गया। स्थानीय पुलिस दोनों गाड़ियों को थाने ले गई।इसमें बाइक एक व्यक्ति की घटना स्थल पर दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सारण के दाऊद पुर थाना के साधपुर निवासी 40 वर्षीय आर्मी के जवान रूपेश कुमार सिंह तथा दूसरा रिविलगंज थाना के मुकरेरा निवासी 18 वर्षीय प्रकाश कुमार सिंह उर्फ लक्की सिंह के रूप में हुई है।

दोनों रिश्ते में जीजा और साला हैं।मृत प्रकाश सिंह के पिता राजेन्द्र सिंह ने बताया कि आर्मी के जवान रूपेश को एक बेटा तथा एक बेटी है। जबकि प्रकाश अभी अविवाहित है। मेरे दामाद प्रकाश सिंह की माँ का तेरहवीं 12 मई था।माँ श्राद्ध करने के लिए वह 30 अप्रैल को दीमापुर से घर वापस आया था। मृत प्रकाश 2 भाइयों और तीन बहनों में दूसरे स्थान पर था। वहीं हुसैनगंज के सिधवल से बुधवार को मोतीलाल राम के पुत्र की बारात एमएच नगर थाना पकड़ी गांव गई थी।इसमें शामिल होने दूल्हे का मामा अशोक राम अपने साला एवं 4 वर्षीय पुत्र के साथ बारात जा रहा था। इसी बीच एम एच नगर थाना के अरांडा मोड़ के पास ट्रैक्टर की ट्रॉली से बाइक टकरा गई। इसमें अशोक राम बुरी तरह घायल हो गया एवं उसका पुत्र एवं साला की मौत हो गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024