नौतन: आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख, नकद सहित 10 लाख की संपत्ति जली

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार में बुधवार की देर रात शार्ट सर्किट से तीन दुकानों में आग लग गई। अगलगी की घटना में करीब 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि वे सभी अपनी-अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए थे। तभी बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देखने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दुकानदारों व स्थानीय पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को दी। साथ ही स्वयं भी आग पर काबू पाने का प्रयत्न करने लगे। सूचना मिलने के साथ ही स्थानीय पुलिस एवं नौतन, मैरवां, जीरादेई व जिला मुख्यालय के अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गए।

वहीं आसपास के लोगों एवं अग्निशमन विभाग के त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पाया गया। इससे पहले कि आग पर काबू पाया गया, तीनों दुकानों से नकदी व सामान सहित लगभग 10 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। अग्नि-पीड़ित दुकानदार त्रिभुवन कुशवाहा ने बताया कि उनकी फल की दुकान थी, जिसमें लगभग 40 हजार रुपये नकद और तीन लाख से अधिक के सामान जलकर राख हो गया है। वहीं जेनरल स्टोर संचालक संदीप कुशवाहा ने बताया कि 20 हजार नकद एवं तीन लाख से अधिक की संपत्ति जली है। सुखा फल दुकानदार रंजीत कुमार ने बताया कि उनके दुकान में रखा फ्रीज, ड्राई फ्रूट्स आदि सहित लगभग चार लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026