हुसैनगंज: नामांकन शुल्क के साथ ड्रेस शुल्क जमा करना अनिवार्य

परवेज अख्तर/सिवान: हुसैनगंज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मान्यता प्राप्त एमएस उच्च विद्यालय सह सह इंटर कालेज में इंटरमीडिएट में नामांकन कराने वाले छात्रों पर स्कूल प्रबंधन द्वारा नामांकन शुल्क के साथ अलग से ड्रेस शुल्क जमा करने का अतिरिक्त बोझ अलग से लाद दिया गया है। इस कारण कई छात्र बिना नामांकन कराए बैरंग वापस लौट रहे हैं। विद्यालय द्वारा बनाए गए नए नियम से छात्र-छात्राओं के अभिभावक आक्रोशित एवं चिंतित दिखाई दे रहे हैं। प्राचार्य डा. सैयद अली पंजतन द्वारा इंटरमीडिएट में एडमिशन लेने आए छात्रों को स्कूल से ही बना बनाया ड्रेस खरीदने को बोला गया है। इसके लिए प्रति छात्र के लिए सात सौ रुपये ड्रेस शुल्क रखा गया है।

विद्यालय में केवल नामांकन शुल्क और जरूरी कागजात लेकर पहुंचे कई छात्र-छात्राएं बिना नामांकन कराए बैरंग लौट गए, क्योंकि वे ड्रेस शुल्क नहीं लाए थे। वहीं कई छात्र-छात्राएं जैसे-तैसे ड्रेस के पैसे का इंतजाम कर पहुंचे तब उनका नामांकन हो पाया। प्राचार्य ने बताया कि सचिव के अनुसार छात्र मापदंड के अनुसार स्कूल ड्रेस नहीं बनवाते हैं। इसलिए बाहरी डीलर स्कूल ड्रेस बनाकर विद्यालय को उपलब्ध कराएगा जो स्कूल के द्वारा तय मापदंड के अनुसार सिलई हुआ ड्रेस होगा। वैसे तो ड्रेस कोड लागू करना बेशक सही है, किंतु ड्रेस केवल स्कूल के वेंडर द्वारा सिला हुआ ही चलेगा ये बात अभिभावकों को हजम नहीं हो रहा है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनीता कुमारी से फोन कर जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024