दारौंदा: वार्ड नौ में नल जल योजना फ्लाप, पानी खरीद या चापाकल का पानी पीने को विवश वार्डवासी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड क्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में पानी टंकी तो बन कर तैयार हो गया, लेकिन पांच वर्ष बाद भी लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हुआ। ग्रामीणों के सामने पेयजल जल आपूर्ति बड़ी चुनौती बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार के काफी प्रयास के बावजूद विभागीय उदासीनता, आपसी विवाद व संवेदक की लापरवाही से हर घर नल जल योजना बेपटरी होकर रह गई है। मजबूरी में क्षेत्र के लोग या पानी खरीद कर या चापाकल का पानी पीने को विवश हैं। क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में लगे चापाकलों में आयरन, आर्सेनिक सहित अन्य हानिकारक तत्वों की प्रचुरता काफी मात्रा में है। लिहाजा यहां के अधिकांश चापाकलों का पानी पीने लायक नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि पानी टंकी तो बना, लेकिन कुछ विवाद के कारण घरों तक पाइप व नल नहीं लगाया गया है। वहीं लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई निजी पानी प्लांट संचालित हैं। यहां 20 लीटर पानी के जार का व्यवसाय काफी फल-फूल रहा है। पानी प्लांट संचालकों द्वारा पानी का एक जार 20 रुपये में बेचा जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन निजी कंपनियों द्वारा बेचे जा रहे पानी की शुद्धता की कोई गारंटी नहीं है। इस संबंध में पंचायती राज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने बताया कि जिस टोले में अबतक पानी टंकी का पानी नहीं गया है वहां सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद यहां पाइप बिछा तथा नल लगा लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024