✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट से गुरुवार की देर शाम गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने एक बदमाश प्रतापपुर निवासी सुजीत कुमार उर्फ मुकुल को गिरफ्तार कर लिया।उसके निशानदेही पर चोरी की दो बाइक, एक देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस दो मोबाइल एवं एक किलो 340 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि पूछताछ के क्रम में विगत दिन 16 सितम्बर को सिधवल मोड़ के पास बन्धनबैंक कर्मी विजय राम से 23 हज़ार की लूट, 25 सितम्बर को मचकना चिमनी के पास भरौली निवासी एक निजी कम्पनी के कर्मचारी राजीव सिंह से पैसे,मोबाइल बाइक लूट सहित अन्य कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। जिसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…