हुसैनगंज: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच चली गोली, दो लोग हिरासत में

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपियाँ स्थित विशेश्वर लाल के बगीचे में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। सूत्रों की माने तो इसमें पांच से छः राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है। छपियाँ के विशेश्वर लाल के फुलवारी के समीप एक पक्ष अपनी जमीन का चाहरदीवारी करा रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष से कुछ लोग आकर विरोध करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई।

जिसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। गोली चलने की आवाज से वहां मौजूद लोगों एवं राहगीरों में अफरा तफरी मच गया। तथा ग्रामीण इधर उधर भागने लगे। हालांकि इस फायरिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। जबकि हमलावरों ने आधा दर्जनों बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। लोगों में दहशत का माहौल कायम है।गोली चलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि घटनास्थल से चार क्षतिग्रस्त बाइक थाने लाया गया है। साथ ही इसमें दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026