हुसैनगंज: सीएस ने हुसैनगंज सीएचसी का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएस अनिल कुमार भट्ट ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एएनसी की जांच के लिए पहुंची गर्भवती महिलाओं को जमीन पर बैठा देख उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार को अतिरिक्त कुर्सियों की व्यवस्था करने तथा गर्भवती महिलाओं के चेकअप की व्यवस्था ग्राउंड फ्लोर पर एवं अस्पताल परिसर की साफ सफ़ाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

वहीं सुरक्षित मातृत्व योजनांतर्गत क्षेत्र से पहुंची 126 गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, एचआईवी, रक्तचाप, सुगर एवं वजन जांचकर उचित दवाइयां उपलब्ध कराई गई। इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक एशरारुल हक, डाक्टर नीतीश कुमार, लेखपाल कृपाशंकर प्रसाद, सतेंद्र पांडेय, अमित पाठक सहित सभी कर्मी उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026