हुसैनगंज: बैठक में गोपालपुर नगर पंचायत उमीदवारों को दी गई व्यय करने की ब्योरा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर शनिवार को बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे ने नगर पंचायत के उम्मीदवारों को व्यय की जानकारी दी। उन्होंने गोपालपुर नगर पंचायत के सभी 67 उम्मीदवारों को अपने पद के अनुसार व्यय कर करने की बात कही।

उन्होंने बताया कि मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के उम्मीदवार एक-एक लाख रुपये तथा वार्ड पार्षद 20 हजार रुपये अपने निर्वाचन क्षेत्र में खर्च कर सकते हैं। खर्च का ब्योरा मतदान के एक सप्ताह के अंदर जमा करना अनिवार्य होगा। मतदान दूसरे चरण में 28 दिसंबर निर्धारित है। इस अवसर पर इश्तेयाक अली, इमाम जाकिर, फहद अहमद, मोहम्मद इसराफिल, बसीरुद्दीन, नजरे अब्बास, ललन साह, बांकेलाल प्रसाद सहित अन्य उम्मीदवार उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026