परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी नगर पंचायत में रविवार को चल रहे नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। यहां 64.58 प्रतिशत होने की सूचना है। 15 वार्डों में 23 मतदान केंद्रों पर मुख्य पार्षद के लिए नौ, उपमुख्य पार्षद के लिए 13 तथा 15 वार्ड पार्षद के लिए 82 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदान के बाद ईवीएम में बंद हो गया। ठंड के मौसम में भी मतदान के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
मतदान की सुबह धीमी रफ्तार रही। जैसे-जेसे दिन चढ़ता गया मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ती गई। सुबह नौ बजे तक 10.60 प्रतिशत,11 बजे तक 25.11 प्रतिशत, एक बजे तक 39.41 प्रतिशत, तीन बजे तक 52.57 प्रतिशत तथा शाम पांच बजे तक 64.58 प्रतिशत मतदान हुआ। उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमार विवेकानंद नें बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…