परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अंशु अंकित के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात चिकित्सक डा. विधानचंद्र राय की याद में डाक्टर्स डे के रूप में मनाई गई। इस मौके पर चिकित्सकों ने केक काट तथा एक-दूसरे काे मुंह मीठा कराया जश्न मनाया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि डाक्टर्स डे पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात चिकित्सक डा. विधानचंद राय की जयंती के रूप में भी मनाई जाती है।
डा. राय का जन्म एक जुलाई 1882 में हुआ था। उन्होंने भारत की चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी भूमिका निभाई थी। इस कारण उनकी जयंती डाक्टर्स डे के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर डा. नीरज कुमार, डा. नीतीश कुमार, डा. निखिल कुमार, डा. करुणानिधि, स्वास्थ्य प्रबंधक एसरारुल हक, बीसीएम सिंधु कुमारी, सत्येंद्र पांडेय, अमित पाठक, रंजीत कुमार, नीतू कुमारी, लीलावती देवी एवं सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…