महाराजगंज: एफएफसी गोदाम जाने वाली सड़क जर्जर होने से परेशानी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित एफएफसीआइ गोदाम जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस कारण इस सड़क पर हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। महाराजगंज-दारौंदा नहर पुल से गोदाम तक सड़क नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बराबर ट्रक के पलटने का डर बना रहता है। साथ ही गोदाम से जो छोटे वाहन खाद्यान लेकर जाते हैं उनके भी पलटने की संभावना बनी रहती है।

गोदाम प्रबंधक उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए नगर पंचायत एवं बीडीओ को पत्र दिया गया है, लेकिन आजतक सड़क निर्माण नहीं हुआ है। अब बरसात का मौसम है, गोदाम में माल लाने व ले जाने में काफी परेशानी होगी। सडक निर्माण जरूरी है। इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ हरिश्चंद्र ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए प्राक्कलन बनाया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026