परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में बड़े भाई द्वारा 80 हजार रुपया उधार वापस नहीं करने पर अपने छोटे भाई को साथियों संग पीटने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट के दौरान एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान बड़रम गांव निवासी मोती लाल यादव, हीरालाल यादव व भोला चौधरी के रूप में हुई। घायलों ने बताया कि छोटे भाई की शादी में 80 हजार का सोना चांदी का जेवर बड़े भाई ने उधार लेकर दिया था।
उस समय बकाया को लेकर किसी तरह की बातचीत नहीं हुई थी। इसके बाद बार बार बड़े भाई द्वारा रुपयों की मांग शुरू कर दी गई। दो दिन पहले भी तू तू मैं मैं हुई थी। इसको लेकर गुरुवार की सुबह गांव में ही मुखिया के साथ पंचायती हुई। जहां समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इसके बाद हम लोग हुसैनगंज थाना में प्राथमिकी करने जा रहे थे तभी बड़े भाई ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रास्ते में रोक कर जानलेवा हमला कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…