परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र के हाता धनौती गांव में खेत में बकरी के चारा खाने और उसे भगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान हाता धनौती गांव निवासी कृष्णा साह की पत्नी गीता देवी व बेटा सूरज कुमार के रूप में हुई है।
घायल महिला गीता देवी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर खेत में बकरी चारा खा रही थी। जिसे मेरे पुत्र सूरज ने खेत से बाहर निकाल दिया। इसी दौरान गांव के कुछ लोग खेत में आए और बिना कुछ बोले लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। बीच बचाव करने पहुंची तो धारदार हथियार से हाथ पर वार दिया। इसी दौरान कान का झुमका जिसकी कीमत लगभग सात हजार रुपया व मंगलसूत्र जिसका कीमत आठ हजार रुपया है दोनों को छीन लिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…