परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अंशु अंकित एवं स्वास्थ्य प्रबंधक एसरारुल हक हक की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. मनीष कुमार को विदाई दी गई। इस मौके पर उन्हें अंगवस्त्र, माला, बुके, शाल देकर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यकाल की सराहना की गई। स्वास्थ्य प्रबंधक ने कहा कि डा. मनीष कुमार ने 26 जनवरी 2021 को इस स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी के पद पर योगदान किया था तथा उनका स्थानांतरण 18 मई 2023 को पटना हो गया था। ढाई साल के कार्यकाल में इनकी कार्यशैली काफी सराहनीय रही।
इनके कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को बहुत कुछ सीखने को मिला। इनके कार्यकाल में प्रसव, एनसीडी, टीकाकरण आदि क्षेत्र में जिले में सर्वाधिक बेहतर कार्य करने के लिए सभी एएनएम और जीएनएम को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीडीओ राकेश कुमार चौबे, सीओ सुनील कुमार, डा. नीरज कुमार, कन्हैया चौधरी, डा. मनोज कुमार, डा. गुलाम अहमद, नीतीश कुमार, निखिल कुमार, बीसीएम सिंधु कुमारी, लेखपाल कृपाशंकर प्रसाद, प्रधान लिपिक अमितेश कुमार सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…