परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर पंचायत में मुखिया दिलीप कुमार साह के नेतृत्व में बुधवार को आदिवासी समाज ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया। संगठन के सदस्यों ने आदिवासी समुदाय के भाषा संस्कृति, रीति रिवाज, अधिकारों को सुनिश्चित करने और बढ़ावा देने का निर्णय लिया।
इस दौरान उपस्थित संगठन के लोगों ने आदिवासी दिवस पर पौधरोपण कर पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इसके साथ गांव-गांव में पौधारोपण अभियान चलाने का भी निर्णय लिया। आदिवासी समाज ने संगठित होकर कार्य करने और समाज का विकास करने का निर्णय लिया। इस मौके पर पीआरएस देवेंद्र कुमार, अंजनी सिंह, माया यादव, विजय यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…