परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हां थोड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष से 3 लोग घायल हो गए घायलों की पहचान गोपाल राम,परमा राम व पुलावती देवी के रूप में की गयी. घटना के संबंध में परमा राम ने बताया कि हम लोग पशुओं को रखने के लिए एक शेड का निर्माण करा रहे थे तभी मेरे पटीदारों द्वारा एक साजिश के तहत सुबह में मारपीट कर कर मेरा दीवार को तोड़ दिया गया और मेरे पिता गोपाल राम के सर पर कुदाल से वार कर गंभीररूप से जख्मी कर दिया गया.
बीच-बचाव करने गया तो मुझे भी धारदार हथियार से हाथ पर मार कर घायल कर दिया गया .जब पिता और पुत्र को सभी लोग पीट रहे थे तो मेरी मां पुलावती देवी बीच-बचाव करने गई तो उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. इसके बाद आनन-फानन में हम लोगों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया.इधर चिकित्सको ने बताया कि घायल की स्थिति काफी नाजुक है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…