सीवान में उपद्रवियों की पहचान के लिए कोचिंग व हॉस्टल रडार पर, कोचिंग संस्था को आज बंद रखने का आदेश

चौक चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान में चक्का जाम तथा दिल्ली मार्च के आह्वाहन के बाद सीवान जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है। सीवान डीएम अमित कुमार पांडे,एसपी शैलेश कुमार सिन्हा बीडीओ,सीओ,एसएचओ, सभी डीएसपी,रेलवे डीएसपी के अलावे महाराजगंज एसडीपीओ तथा एसडीएम और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारीओं के साथ बैठक कर आज सोमवार को प्रदर्शनकारियों द्वारा बुलाई गई भारत बंद चक्का जाम और दिल्ली मार्च को संज्ञान में लेते हुए उपद्रव करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है। सीवान डीएम ने पूरे जिले में कोचिंग संस्था को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

सोमवार सर मुख्यालय में प्रोटेस्ट निकालने और दिल्ली मार्च का आह्वान की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीवान जिला प्रशासन सुबह 5:00 बजे से ही भ्रमणशील है। शहर के कोचिंग संस्थाओं के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। चौक चौराहों पर पुलिस बल उपद्रवियों के खिलाफ नकेल कसने को तैयार है। इस दौरान एसडीएम रामबाबू बैठा,एसडीपीओ जितेंद्र पांडे समेत नगर थाने के पुलिस शहर में फ्लैग मार्च करके एक-एक उपद्रवियों को चिन्हित करने की कोशिश में लगी है। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी कोचिंग संस्थाओं पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को पैनी नजर रखने की बात कही है। जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ने बैठक में कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और अधिकारी उस स्थलों को खंगाले जहां पर विधि व्यवस्था को उलंघन करने की संभावना हो।

छात्रों को प्रोटेस्ट के लिए भड़काने वालों को किया जा रहा है चिन्हित

सीवान जिला प्रशासन की मानें तो प्रोटेस्ट के नाम पर सिवान जिले में अशांति फैलाने वाले वैसे सभी तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है जिनके द्वारा छात्रों को भड़काने या दिग्भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। सीवान जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे की माने तो अग्नीपथ भर्ती योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शन करने वालों से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026