परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव में दो पक्षो में हुई खूनी संघर्ष में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान उक्त गांव निवासी स्व.फूलना राम के पुत्र वेद प्रकाश राम, जय प्रकाश राम की पुत्री दीपा कुमारी व पत्नी मंगलावती देवी के रूप में की गयी. घटना के संबंध में ओम प्रकाश राम ने बताया कि मेरी भतीजी दीपा सुबह में बथान में गयी थी तभी गांव का ही एक युवक ने उसके साथ बदसलूकी किया. जिसके बाद उसकी माँ मंगलावती देवी ने इस संबंध में पूछने के लिए युवक के घर गयी तभी उसे घर वाले मारने-पिटने लगे इसकी सूचना पर वेद प्रकाश व दीपा गये तो इनलोगो के साथ भी मारपीट की गयी. जिसके बाद दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई .जिसमे एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हो गये. मिली सूचना के अनुसार दूसरे पक्ष ने भी स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…