Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

संजय मांझी हत्याकांड मामले हुई प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में बीते 7 मार्च को हुई संजय मांझी की गोली मारकर हत्या मामले में मृतक के पत्नी डिंपल देवी ने छः लोगो को आरोपित करते हुए मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि 7 मार्च को मेरे पति मुर्गकोम से लौटकर घर आये और हमलोग रात लगभग 11 बजे खाना खा कर अपने कमरे में बच्चे के साथ सो गये.पति पलंग पर उत्तर बगल से तथा मैं दक्षिण के तरफ सोई थी तभी रात्री लगभग 12:30 बजे गोली चलने की आवाज आयी तो मेरी नींद खुली और मरे पति पलंग से नीचे गिर पड़े थे और बोले की भागो नही तो मार देगा सब तब मेरा ध्यान खुले खिड़की के तरफ गया तो देखा की गाँव के ही वीरेंद्र यादव के पुत्र हरेराम यादव ,महुआरी बलुआ टोला निवासी राजवंसी सिंह के पुत्र सुनील सिंह और बलचंदहाता निवासी उमेश सिंह व तीन अन्य लोग भाग रहे है. उन्होंने यह भी कहा है कि परिजन पड़ोस के लोगो ने अपराधियो को पकड़ना चाहा लेकिन सभी लोग फरार हो गये. इधर प्राथमिकी के बाद पुलिस आरोपियों के तलास में जुटी है.वही इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष रामविचार राम ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.जल्द ही हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026