✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता साह टोला गांव में मंगलवार को ननिहाल से लौटने के दौरान शरारती तत्वों ने दो महिला सहित तीन लोगों पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान नगर थाना क्षेत्र के शुक्ल टोली निवासी परवेज महमूद,उनकी मां और बहन नाजनीन खातून घायल हो गईं।इस मामले में परवेज महमूद ने स्थानीय थाना आवेदन दिया है।
उसने अपने आवेदन में कहा है कि वह अपनी नानी को मिट्टी देने के लिए छाता साह टोला आया था। जहां दाह संस्कार में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था। तभी उसी गांव के दस से 15 लोगों ने उसकी मां,बहन और उस पर पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उक्त लोगों ने मेरे पाकेट से चार हजार रुपए और मेरी बहन के गले से सोने की चेन की छीन ली। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…