सिवान में छह माह में ही 204 अगलगी की घटनाएं

  • 90 सदर में व 114 अगलगी की घटना महाराजगंज में हुई
  • 57 सदर में व 70 घटनाएं अनुमंडल में हुई
  • 33 लाख की आबादी के लिए जिला मुख्यालय में दो व अनुमंडल में दो बड़ी गाड़ियां 12 छोटी गाड़ियां विभिन्न प्रखंडों के लिए

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
शहर सहित ग्रामीण इलाके में लगातार अगलगी की घटना हो रही हैं।नवंबर 2022 से अप्रैल 2023 तक 204 से ज्यादा घर अगलगी में राख हो चुके हैं।छह माह में सबसे अधिक अगलगी की घटनाएं अप्रैल में हुई हैं।सदर में 57 एवं महाराजगंज अनुमंडल में 70 है।इन घटनाओं ने सैकड़ों परिवारों की खुशियां पल भर में छीन लीं। अधिकतर घटनाएं उन गांवों और टोलों में हो रही हैं,जहां घनी आबादी और फूस के घर हैं। इन बस्तियों में जब तक दमकल गाड़ी पहुंचती हैं तब तक सबकुछ राख में तब्दील हो चुका होता है। विंडंबना है कि जिले की आबादी करीब 33 लाख है, इसके लिए सदर एवं महाराजगंज अनुमंडल में मात्र दो-दो बड़ी अग्निशमन गाड़ियां ही मौजूद हैं।इसके अतिरिक्त 12 छोटी गाड़ियों दी गई हैं। उनकी क्षमता कम हैं और अक्सर आग पूरी तरह से काबू में नहीं आई होती है तब तक उसका पानी समाप्त हो जाता है।

माह   सदर महाराजगंज

नवंबर  2022 08 11
दिसंबर 02 07

जनवरी  2023 01 06
फरवरी  07 06

मार्च    15 14
अप्रैल   57 70

साभार दैनिक जागरण

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026