परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बल्ली गांव में 10 अप्रैल को भूमि विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें दो महिला तथा एक पुरुष घायल हो गए थे। इस संदर्भ में पीड़ित दिनेश यादव ने थाने में आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि 10 अप्रैल की सुबह गेहूं की कटनी पर घर लौटा था। इसी बीच मेरे पट्टीदार रामबाबू यादव, ओसिहर यादव, प्रिंस कुमार, विश्वास कुमार, अर्जुन यादव एवं श्यामबाबू यादव लाठी, डंडा, राड,चाकू, पिस्टल से लैस होकर मेरे दरवाजे पर आ धमके और जमीन का कागज मांगते हुए गाली गलौज करने लगे।
‘मना करने पर वे सभी मुझे, मेरी पत्नी एवं भाभी को मारपीट घायल कर दिए तथा घर में रखे सामान को तीतर- बितर कर सोने का फूल, नथिया, चेन एवं 25 हजार रुपये नकद लेकर भाग गए। सभी घायलों का इलाज हुसैनगंज सीएचसी में कराया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…