हुसैनगंज: भूमि विवाद को ले सात के विरुद्ध प्राथमिकी, तीन महिला गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में रविवार को भूमि विवाद मामले में एक पक्ष ने थाना में आवेदन देकर सात लोगों को आरोपित किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार फाजिलपुर निवासी इजहार हुसैन उर्फ छोटे ने रविवार को थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मैं अपनी जमीन पर विगत एक महीने से निर्माण करा रहा था।

इसी बीच रविवार को मेरे गांव के आशा देवी, संजू देवी, चिंता देवी, सुदामा राम, अनिल राम, लक्ष्मण राम एवं वीरेंद्र राम पहुंचे और मेरे निर्माण कार्य को गिरा दिया तथा मुझसे बतौर रंगदारी दो लाख रुपये की मांग की गई। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि इस संदर्भ में आरोपित तीन महिला आशा देवी, चिंता देवी एवं संजू देवी को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026