परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में बीते तीन नवंबर की सुबह पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए थे। इस घटना में घायल नूर मोहम्मद के पुत्र शौकत अली की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
इस मामले में शौकत अली के स्वजनों ने विनोद राम समेत अन्य के विरुद्ध थाना में हत्या की प्राथमिकी कराई थी। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। वहीं पुलिसिया दबाव में आकर विनोद राम ने सोमवार को सिवान न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है जिसे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…