परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज निवासी मो. मुस्लिम ने थाना में आवेदन देकर तीन लोगों के विरुद्ध दुकान में तोड़फोड़ करने व 50 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। उसने आवेदन में कहा है किए 24 अगस्त की रात मो. राजू उर्फ अली मोहम्मद मेरी दुकान में तोड़फोड़ कर दिए।
जब 25 अगस्त की सुबह दुकान खोलने आया तो बिखरे हुए सामान को देख सीसी कैमरे को खंगालने लगा। इसमें सारी घटना को देख रहा था। तभी मो. राजू एवं उसके दो पुत्र कासिम एवं रिजवान अपने हाथों में राड, चाकू एवं कट्टा मेरे कनपटी पर भिड़ाकर खाद बिक्री के गल्ले में रखा 50 हजार रुपये निकाल लिए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…