बड़हरिया: शिक्षकों की छुट्टी में कटौती के विरोध में भाजपा ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता के आह्वान पर रविवार की शाम प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के शिक्षकों की छुट्टी में कटौती के विरोध में थाना चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ता मुख्यालय स्थित राम जानकी मंदिर परिसर से मार्च कर थाना चौक पहुंचे तथा प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से शिक्षकों की छुट्टी बहाल करने की मांग की। भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।

अपना वोट बैंक बनाने के लिए हिंदुओं के त्योहार में शिक्षकों की छुट्टी में कटौती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के बाद जन्माष्टमी की छुट्टी रद कर दी गई है। इसके अलावा तीज व्रत, जिउतिया, दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर शिक्षकों का छुट्टियां रद कर दी गई है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता अनिकेत तिवारी, सुनील चंद्रवंशी, किशोर सह, रिंपी मिश्रा, सोनू लाल, विजय चंदेल, मुकेश लाल, फिरोज गांधी, केसर लाल, अशोक सोनी, वीरेंद्र सोनी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026