परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस योगीबाबा मंदिर के समीप मंगलवार की शाम करीब सात बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने एसबीआइ के सीएसपी संचालक से 3.20 लाख रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में पीड़ित एमएच नगर थाना के कन्हौली निवासी सैनुल्लाह अहमद ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इस मामले में पुलिस एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि शीघ्र ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ज्ञात हो कि हरिहांस गांव स्थित चौधरी मोड़ के समीप एमएच नगर थाना के कन्हौली निवासी सैनुल्लाह अहमद करीब 10 वर्षाें से एसबीआइ के सीएसपी केंद्र का संचालन करते हैं। यह केंद्र उनकी पत्नी रुखसार खातून के नाम रजिस्टर्ड है। वे मंगलवार की शाम गोपालपुर स्थित एसबीआइ शाखा से रुपये निकाल रुपये को बैग में रखकर अपनी सीएसपी केंद्र पर लौट रहे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हरिहांस योगीबाबा मंदिर के समीप लूट की घटना को अंजाम दिया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…