परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र छाता शाह टोला निवासी इशहाक के आवेदन पर रविवार को थाना में मारपीट कर 40 हजार रुपये छीनने की प्राथमिकी की गई है। इस मामले में जावेद अंसारी समेत पांच लोगों को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इशहाक ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 11 मई को मेरा पुत्र समीर अली गांव के अब्दुल वाजिद अंसारी की बाइक पर बैठ गया। इससे बाइक गिर गई और कुछ सामान टूट गया।
इसे मेरे पुत्र द्वारा मरम्मत करा दी गई। पुनः 12 मई को जावेद अंसारी, याकूब अंसारी, शहंशाह अंसारी, अब्दुल वाजिद अंसारी एवं कादिर अंसारी मेरे दरवाजे पर आकर बाइक मरम्मत के नाम पर 40 हजार रुपये रंगदारी मांगने लगे तथा गाली गलौज करने लगे। राशि नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद 17 मई को मेरा पुत्र समीर अली नहर की ओर शौच करने गया था जहां उपरोक्त लोगों ने अज्ञात बदमाशों से मेरे पुत्र को मारपीट कर घायल करा दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि जावेद अंसारी, याकूब अंसारी, शहंशाह अंसारी, अब्दुल वाजिद अंसारी एवं कादिर अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…