महाराजगंज: स्वतंत्रता सेनानी प्रतिमा अनावरण को ले बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा में रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में सोमवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक कुमार राजकपूर (टीपू) ने की। बैठक को संबोधित करते हुए कपूर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर सिंह की प्रतिमा अनावरण पूर्व कई एक कार्यक्रम को लेकर बैठक बुलाई गई है। पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में स्थापित किए जाने वाले स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा अनावरण के माध्यम से “एक गांव श्रेष्ठ गांव” का दर्शन के साथ ही वीर सेनानियों की भूमि से ओतप्रोत राज्य सहित देश के गणमान्य लोगों को सूचित करना है।

इस मौके आयोजित कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिमा अनावरण की तिथि शीघ्र ही निर्धारित की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से वीरेंद्र राय, माधुरी राय, निकेश कुमार, शिक्षिका संगीता, पीयूष कुमारी, अधिवक्ता उच्च न्यायालय पटना प्रियम राज, सतीश कुमार, मनु सिंह, कुमार भास्कर आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026