परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली गांव में 11 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने अलग-अलग जगहों से बाइक व मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में तीन लोगों ने थाना में आवेदन देकर अलग-अलग प्राथमिकी कराई है। सहुली निवासी रोहित शर्मा ने आरोप लगाया है कि 11 अक्टूबर की रात्रि दरवाजे पर अपाची बाइक खड़ी कर बरामदे में सो रहे थे, तभी अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक और सिरहाने से दो मोबाइल चोरी कर फरार हो गए।
वहीं पीड़िता पल्लवी कुमारी ने बताया है कि उनके घर के दरवाजे से बुलेट की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली। इस्लामगंज निवासी कमालुद्दीन अंसारी ने आरोप लगाया है कि गुरुवार की देर शाम हुसैनगंज चट्टी से अपनी दुकान बंद कर मोबाइल से बात करते हुए घर लौट रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…