परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आंदर-सिवान मुख्य मार्ग पर 29 सितंबर की सुबह दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार तथा बाइक पर सवार एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इस संदर्भ भी देईपुर निवासी धर्मेंद्र शर्मा ने 12 अक्टूबर को थाने में आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया है।
आवेदन में बताया है कि 29 सितंबर की सुबह उनका पुत्र अनीश शर्मा, पुत्री रागिनी कुमारी एवं मुफस्सिल थाना के बिंदुसार निवासी मेरी भगिनी पूजा कुमारी को बाइक से लेकर सिवान जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आंदर थाना के सिंगही निवासी जीवन कुमार अपनी बाइक से आ रहा था। इस दौरान दोनों बाइक में आमने- सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में अनीश शर्मा, पूजा कुमारी एवं जीवन कुमार की मृत्यु हो गई थी तथा रागिनी कुमारी घायल हो गई थी। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि यूडी केस कर कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…