✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर निवासी प्रेमशंकर यादव ने पांच सितंबर को थाने में आवेदन देकर चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने आवेदन में कहा है कि दो सितंबर की शाम मेरे छोटे भाई की पत्नी लालझरी देवी खाना बना रही थी।
इसी बीच मेरे पड़ोसी रितिक यादव, वीरेंद्र यादव, राधा कुमारी एवं गायत्री देवी बच्चों के विवाद के कारण घर से घुस गए तथा गाली गलौज करते हुए लालझरी देवी को मारपीट कर घायल कर दिए। साथ ही उक्त लोगों उसके गले से सोने की चेन छीन ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…