सिवान: फिजियोथेरेपी चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए डा. राजीव को मिला गोल्ड मेडल

✍️परवेज अख्तर/सिवान: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर पटना के डा. राजीव सिंह को बिहार रेजीमेंट सेंटर दानापुर द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें बिहार रेजीमेंट सेंटर दानापुर के सेंटर हेड ब्रिगेडियर जसपाल के हाथों फिजियोथेरेपी चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए मिला। इस सम्मान पर डा. राजीव सिंह ने इस सम्मान के लिए बिहार रेजीमेंट सेंटर दानापुर का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण गोल्डन टाइम है, इससे मुझे देश सेवा करने का मौका मिला। यह अवार्ड हमारे फील्ड और बिहार के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने बताया कि मैंने सैकड़ों जवानों को अपने फिजियोथेरेपी चिकित्सा से ठीक किया है और आगे भी देश सेवा के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। उन्होंने बताया कि फिजियोथेरेपी के जरिए गठिया, रीढ़ की हड्डी में चोट जैसी बीमारियों का इलाज संभव है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नही होता है। आज भाग दौड़ की जिंदगी मे फिजियोथेरेपी आम जीवन में अति महत्वपूर्ण हो गया है। जहां बिना दवा के ज्यादातर बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। अक्सर लोग फिजियोथेरेपी बीच में ही छोड़ देते हैं। ऐसा करने से पूरा लाभ नहीं मिल पाता। इसमें कई सेशन होते हैं जिन्हें पूरा करना जरूरी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026