हुसैनगंज: फसल काटने में विवाद में हुई मारपीट मामले में 11 लोगों पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर में 12 मार्च को फसल काटने के विवाद में हुई मारपीट मामले में एक पक्ष के राजेंद्र यादव की पत्नी तेतरी देवी ने थाने में आवेदन देकर 11 लोगों को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि 12 मार्च को हमारे पड़ोसी विक्की कुमार, सोल्जर कुमार, अमर कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार, बैरिस्टर यादव, पवन कुमार, हरिश्चंद्र यादव, लोहा यादव, जितेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव एकजुट होकर हथियार से लैस होकर आए और मेरा सरसों की फसल काटने लगे।

जब मना किया गया तो सभी लोग हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिए तथा घटना के अंजाम देने के बाद फरार हो गए। इस घटना में मेरे परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। मेरे परिवार के कई लोग घायल हो गए थे। ग्रामीणों के सहयोग से सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायल छोटे लाल यादव को कुछ लोगों द्वारा सदर अस्पताल से जबरन उठाकर कर सिवान पुलिस को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपिताें में कुछ गोपालपुर के हैं तथा कुछ गोपालगंज जिले के हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026