परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में रविवार को जमीन के विवाद में बुलाई गई पंचायत के दौरान दो पट्टीदारों के बीच जमकर लाठी डंडे व चाकू चले। दोनों पक्ष से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के आवेदन पर 16 व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। एक पक्ष से उत्तम कुमार साह ने आवेदन देकर सुगालाल साह, अर्जुन साह, अजय साह, शिवशंकर साह, मन्नू देवी, कृमपा कुमारी, सुशीला देवी, हरेश साह, पतासो देवी व ज्योति देवी को आरोपित किया है। वहीं दूसरे पक्ष से सूगालाल साह ने आवेदन देकर सुदर्शन साह, उत्तम साह, रामू कुमार, कुंदन साह, बिंदु देवी व चुन्नी को नामजद किया है। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से मिले आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…